लखनऊ :पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा का कल लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे ने यह जानकारी दी।वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के फाउंडर मेंबर थे। वह 1996 - 98 मे देवेगौड़ा के मंत्री मंडल मे टेलीकॉम मिनिस्टर बनाया गया था। यूपीए 2 मे उन्हें स्टील मंत्री बनाया गया था।
2007 उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान बेनी प्रसाद वर्मा ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी। मगर इस चुनाव में इनको कोई कामयाबी नहीं मिली। 2009 बेनी प्रसाद वर्मा ने कॉंग्रेस जॉइन की थी और गोंडा से लोकसभा का चुनाव लड़ा मगर हार गये।2016 मे बेनी प्रसाद वर्मा ने दुबारा समाजवादी पार्टी मे शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी ने इन्हें राज्य सभा का सदस्य बनाया था।